झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 8 जुलाई को रांची. बोकारो. धनबाद. पाकुड़. पलामू समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 11 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान कई जिलों में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी. लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं निचले इलाकों में जलजमाव और नदी नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में किसानों. यात्रियों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है. हालांकि तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से खुले मैदान. पेड़ों के नीचे या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़े : रांची में पैसे डबल और नौकरी दिलाने के नाम पर 27.54 लाख की ठगी पिता-पुत्र समेत 3 पर FIR
