RANCHI : बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री और गोमिया से चार बार विधायक रहे माधव लाल सिंह के निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है. मंगलवार, 13 मई 2026 को पार्थिव शरीर को विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा, जहां लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : पूर्व विधायक के निजी सहायक पर हमला, धारदार हथियार से घायल कर आरोपी फरार
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –
- दोपहर 1:30 बजे – विधानसभा परिसर
- दोपहर 2:30 बजे – गोला
- दोपहर 3:00 बजे – पेटरवार चौक
- दोपहर 3:15 बजे – ओरदाना
- दोपहर 3:30 बजे – खूंटा बाबा
- शाम 4:00 बजे – चिनिया गढ़ा
- शाम 4:15 बजे – उलगड़ा
- शाम 4:30 बजे – तेनुघाट 1 नंबर चौक
- शाम 4:45 बजे – तेनुघाट 3 नंबर चौक
- शाम 5:30 बजे – गोमिया आंबेडकर चौक
- शाम 6:00 बजे – गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़
- शाम 6:15 बजे – स्वांग दक्षिणी पंचायत के समीप मुख्य मार्ग
- शाम 6:30 बजे – हजारी मोड़
- शाम 7:15 बजे – होसिर मोड़
- शाम 7:30 बजे – संतोषी मंदिर के पास
इसे भी पढे़ : रांची के अरगोड़ा चौक पर देर रात बस पर फायरिंग, पुलिस ने खदेड़कर एक अपराधी को दबोचा
इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास मंडई टोला, साड़म ले जाया जाएगा. क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर जनप्रिय नेता माधव लाल सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करें. गोमिया की राजनीति में उनकी पहचान एक लोकप्रिय और जनसेवी नेता के रूप में रही है.
