Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. एक ओर कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने बारिश और तेज आंधी की चेतावनी दी है. पलामू, जमशेदपुर और सरायकेला में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. विभाग के मुताबिक 25 मई तक कई इलाकों में बारिश और 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश का असर देखने को मिला, मौसम विभाग के अनुसार ठेठईटांगर में 50.3 मिमी, बानो और सिमडेगा में 30 मिमी, नामकुम में 7.7 मिमी और बंदगांव में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. रांची में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई.

इसे भी पढे : ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, राजधानी में जल्द लागू होगा ई-डिटेक्शन सिस्टम
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मई को झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा को इससे राहत मिलने की संभावना है.

राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक इन जिलों में तेज आंधी और वज्रपात का अधिक असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा 20 मई को गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो और गुमला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 21 से 25 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी रखा है.
झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
| शहर | तापमान |
| रांची | 37.4 |
| जमशेदपुर | 40.4 |
| डाल्टनगंज | 42.4 |
| बोकारो | 35.8 |
| बहरागोड़ा | 38.7 |
| कोडरमा | 37.3 |
| लोहरदग्गा | 37.9 |
| लातेहार | 33.0 |
| सरायकेला | 41.7 |
| पाकुड़ | 32.8 |
| दुमका | 34.5 |
इसे भी पढे : झारखंड में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
