RANCHI : झारखंड सरकार ने क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष के तहत विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए फंड) की राशि जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें : पलामू में कारोबारी संजय तिवारी को मारी गई गोली, भतीजे पर आरोप
ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के 81 विधायकों के लिए कुल 405 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
इसके तहत प्रत्येक विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है.
जारी राशि का उपयोग सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के निर्माण और विस्तार में किया जाएगा.
इससे विभिन्न क्षेत्रों में लंबित विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कुल 405 करोड़ रुपये में से 215 करोड़ रुपये ट्राइबल सब प्लान (TSP) के तहत जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित किए गए हैं.
वहीं 190 करोड़ रुपये सामान्य क्षेत्रों (OSP) के विकास कार्यों के लिए जारी किए गए हैं.
राशि जारी होने के बाद विधायक अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार नई योजनाओं की अनुशंसा कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में कोर्ट सख्त.डायरी पेश करने का दिया निर्देश
