RANCHI:झारखंड में JPSC परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से 11वीं, 13वीं और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद संबंधित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है
दरअसल, सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों और परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। वहीं, कई परीक्षाओं के परिणाम जारी हो चुके थे और कुछ चयनित अभ्यर्थी नौकरी अथवा ट्रेनिंग की प्रक्रिया में आगे बढ़ चुके थे
हाईकोर्ट की ओर से सरकार के फैसले पर रोक लगाए जाने के बाद फिलहाल इन परीक्षाओं को रद्द करने की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। अब मामले में आगे होने वाली सुनवाई और कोर्ट के अंतिम आदेश पर सभी की नजरें टिकी हैं
अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत
हाईकोर्ट के आदेश के बाद JPSC की इन परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों में राहत की उम्मीद जगी है। खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनका चयन हो चुका था या जो नियुक्ति और प्रशिक्षण की प्रक्रिया में आगे बढ़ चुके थे
फिलहाल यह मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। आगे की सुनवाई में कोर्ट का रुख क्या रहता है और सरकार की ओर से क्या पक्ष रखा जाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा
इसे भी पढ़े :MMDR Act में संशोधन का गजट जारी, खनिज वाली जमीन पर टैक्स-सेस लगाने पर रोक
