RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की.
बैठक में राज्य में चल रही औद्योगिक परियोजनाओं, निवेश प्रस्तावों और नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए और प्रक्रियाओं को सरल व पारदर्शी बनाया जाए.

इसे भी पढ़ें : बोकारो DC अजय नाथ झा ने सड़क निर्माण को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश
निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में औद्योगिक विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए जरूरी है कि निवेशकों का भरोसा मजबूत किया जाए और उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाए.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और नए निवेश प्रस्तावों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और राजनीतिक कनेक्शन उजागर
रोजगार सृजन पर फोकस
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि औद्योगिक विकास से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए रोजगार सृजन सुनिश्चित किया जाए.
