BOKARO : उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरगुरी से राधागांव स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की.
बैठक में सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति, आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जल संकट पर सड़क जाम, महिलाओं ने जल पात्र रख किया प्रदर्शन

संयुक्त निरीक्षण का निर्देश
डीसी ने जिला योजना पदाधिकारी, अंचलाधिकारी चास, ग्रामीण कार्य विभाग (R.E.O.) के कार्यपालक अभियंता और संबंधित संस्था के प्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का आकलन करें और विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करें.
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नए कारोबार और राजनीतिक कनेक्शन उजागर
7 दिनों में रिपोर्ट सौंपने का आदेश
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निरीक्षण के बाद सात दिनों के भीतर रिपोर्ट समर्पित की जाए, ताकि सड़क निर्माण से संबंधित आगे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके.

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी राज शर्मा, अंचलाधिकारी राम सेवक राम, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित संस्था के प्रतिनिधि विनोद कुमार, रितिका और माधवी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
