
Ranchi: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आ रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने शुक्रवार को इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी है. उनके साथ Ashok Mittal और Sandeep Pathak के भी भाजपा का दामन थामने की खबर है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, Arvind Kejriwal और राघव चड्ढा के बीच दूरियों की शुरुआत उस समय से मानी जा रही है, जब केजरीवाल जेल में थे और उसी दौरान राघव अपनी पत्नी Parineeti Chopra के साथ लंदन में छुट्टियां बिताते नजर आए थे. इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें पंजाब की सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखी गई, हालांकि औपचारिक रूप से वे श्री आनंदपुर साहिब सीट पर नजर आए थे.
इस पूरे घटनाक्रम के बीच राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा, “राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से अधिक हमारे साथ हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं. यहां हमारे साथ तीन सांसद मौजूद हैं. इनके अलावा हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हमारे साथ हैं . “राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा पार्टी के अहम मुद्दों पर अपेक्षाकृत शांत नजर आ रहे थे, जिसे अब संभावित अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष इसे आम आदमी पार्टी के भीतर बढ़ती खींचतान का संकेत बता रहा है.
हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता Sanjay Singh और डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इस घटनाक्रम को सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया बताया है. उनका कहना है कि यह कदम अन्य सांसदों को भी जिम्मेदारी देने और संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
