Hazaribagh : जिले के बरही से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां चार नकाबपोश डकैतों ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र बैंक में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है. 3:19 पर पहुंचे डकैत 3:29 तक बैंक में रहे और इस दौरान उन्होंने बैंक में कार्यरत कर्मचारियों और मैनेजर के साथ मारपीट भी की. इस डकैती की घटना में डकैती 4 लाख कैश और लगभग 3 किलो सोना जो की गोल्ड लोन का सोना ग्राहकों का बैंक में मौजूद था उसे हैं. घटना की पुष्टि बड़ी एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने की और कहा कि चार डकैतों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और इस पूरे डकैती की घटना में 4 लख रुपए और लगभग दो से तीन करोड रुपए का सोना डकैत अपने साथ ले गए हैं.

फिलहाल पुलिस सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और बैंक के अंदर भी पड़ताल चल रहा है सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं
बैंक में कार्य कर्मचारियों ने बताया कि करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने दो डकैत पहले बैंक में आए थे और फिर पीछे से दो डकैत और बैंक में दाखिल हुए उनके पास छोटे हथियार भी थे हथियार के बल पर सभी बैंक कर्मचारियों को एक तरफ जाने को कहा उसके बाद बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की और बंदूक के नोक पर इस पूरी घटना को अंजाम देकर 10 मिनट में बैंक से बाहर निकल गए. फिलहाल पूरे मामले की अब जांच की जा रही है लेकिन हजारीबाग के नए पुलिस कप्तान अमन कुमार को बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देकर डकैतों ने चुनौती दे डाली है.
