Pakur. Elite Public School में शनिवार को मदर्स डे के अवसर पर भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरा विद्यालय माँ की ममता, त्याग, संघर्ष और निस्वार्थ प्रेम को समर्पित भावनाओं से गूंज उठा. इस कार्यक्रम ने उपस्थित माताओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों को भावुक कर दिया.
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए. बच्चों ने कहा कि माँ वह शक्ति है, जो खुद कठिनाइयाँ सहकर भी अपने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देती है. सभा में प्रस्तुत गीत, कविताएँ और भाषणों ने माहौल को भावनात्मक बना दिया.
इसे भी पढ़ें:पाकुड़ में सियार का आतंक मां की चारपाई से दुधमुंही बच्ची को उठा ले गया सियार
इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मनमोहक नृत्य, हृदयस्पर्शी गीत, नाट्य प्रस्तुति और कविताओं के माध्यम से माँ के संघर्ष, स्नेह और समर्पण को जीवंत रूप में दर्शाया गया. हर प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि माँ बच्चे की पहली गुरु, पहली मित्र और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है.कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब बच्चों ने अपनी माताओं को गुलाब का फूल और चॉकलेट भेंट कर सम्मान और प्रेम व्यक्त किया.
इस दौरान कई माताएँ भावुक हो उठीं और पूरा वातावरण अपनत्व और स्नेह से भर गया. बाद में सभी माताओं के साथ सामूहिक रूप से केक काटकर मदर्स डे मनाया गया.कार्यक्रम में माताओं ने भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता, संस्कार और खुशियाँ ही एक माँ के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती हैं.
उनके विचारों ने माँ और बच्चों के अटूट रिश्ते की गहराई को दर्शाया.इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर Arvind Sah, को-डायरेक्टर Anupam Anand और प्रधानाध्यापक Abhijeet Roy उपस्थित रहे. उन्होंने सभी माताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि माँ का स्थान संसार में सबसे ऊँचा और पवित्र होता है. साथ ही विद्यार्थियों को हमेशा अपनी माताओं का सम्मान करने और उनके त्याग को समझने का संदेश दिया.
इसे भी पढ़ें : DSPMU छात्र संघ चुनाव को लेकर कैंपस में बढ़ी हलचल
