RANCHI / RAMGARH : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया. इस दौरान उन्होंने पारिवारिक और स्थानीय परंपराओं के अनुरूप अपनी मां की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म निभाई.

हेमंत सोरेन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह रस्म पूरी की. इस अवसर पर उन्होंने अपनी मां को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया.
नेमरा स्थित पैतृक आवास पर निभाई गई रस्म
मुख्यमंत्री सचिवालय के मुताबिक, श्राद्धकर्म के दौरान निभाई गई रस्में परिवार की पारंपरिक मान्यताओं और स्थानीय सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुरूप थीं. मुख्यमंत्री ने अपने परिवारजनों के साथ इन परंपराओं का पालन किया.
नेमरा, हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है. यहां परिवार और स्थानीय परंपराओं के अनुसार उनकी दिवंगत माता के श्राद्धकर्म से जुड़े अनुष्ठान किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़े : आदिवासी बेटी की मौत पर सुलगा दुमका, छात्र संगठनों ने सरकार को दी झारखंड बंद की चेतावनी
