RANCHI : अगर आप कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और रिसर्च में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.
सार्वजनिक वित्त, सुशासन और सामाजिक मुद्दों पर बेहतरीन शोध लेख लिखने वाले छात्रों और शोधार्थियों को 1.25 लाख तक का पुरस्कार दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : बिष्टुपुर की घटना के बाद आदित्यपुर में प्रशासन सख्त, 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों के बार में प्रवेश पर रोक
यह प्रतियोगिता भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ICSSR की ओर से आयोजित की जा रही है.
रांची विश्वविद्यालय ने भी अपने सभी संबद्ध कॉलेजों से अधिक से अधिक छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए कहा है.
इस प्रतियोगिता में छात्र सुशासन, सरकारी योजनाएं, रोजगार, कौशल विकास, MSME, सार्वजनिक वित्त, ग्रामीण और शहरी विकास जैसे विषयों पर शोध लेख लिख सकते हैं.
दो चरणों में होगी प्रतियोगिता:1. राज्य स्तर यहां पहला पुरस्कार 75 हजार रुपये, दूसरा 50 हजार रुपये और तीसरा 25 हजार रुपये मिलेगा.
2. राष्ट्रीय स्तर राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे. यहां पहला पुरस्कार 1.25 लाख रुपये, दूसरा 1 लाख रुपये और तीसरा 75 हजार रुपये रखा गया है.
राज्य स्तर के लिए शोध लेख जमा करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 31 अगस्त तक चलेगी.वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 1 अगस्त से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शोध लेख जमा किए जा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा मॉडल कॉरिडोर, हरमू बाइपास और बहुबाजार की सभी दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की होगी जांच
