L19 DESK : एशिया महाद्वीप के किसी खेल संघ की समिति में हॉकी झारखंड के दो पदाधिकारी शामिल किये गये हैं । एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह और झारखंड की बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनाये गये हैं । भोलानाथ सिंह को Emerging Sports Leader अवार्ड से सम्मानित किया गया है । भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम और एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा की ओर से प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में झारखंड की सलीमा टेटे को मिला इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया ।
कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने एशियन हॉकी महासंघ के चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया और निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड मिला, जिसके लिए उन्हें 1000 डॉलर नगद पुरुस्कार भी दिया गया। एशियाइ हॉकी महासंघ ने झारखंड की सलीमा टेटे को एशिया महादेश के एथलीट एंबेसडर बनाया है। भोलानाथ सिंह पलामू जिला अंतर्गत पिपरा अखारा के रहनेवाले हैं । भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए और हॉकी इंडिया के सह सचिव एवं उपाध्यक्ष भी बने । अब एशियन हॉकी महादेश के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं ।
हाकी खिलाड़ी सलिमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़की छप्पर गांव की रहनेवाली है । एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सह एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित सलीमा टेटे लठ्ठाखमहन जैसे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से अपने खेल को निखारा। 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम में शामिल हुई । इसके बाद टोक्यो ओलंपिक, हाकी विश्व कप, कोमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है।
बिगन सोय पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव की रहनेवाली है। एशियन हॉकी महासंघ के एडवाजरी समिति के सदस्य के रूप चयनित बिगन सोय 2013 जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर रहते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया था । 2018 से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।