L19/Giridih : गिरिडीह के जमुआ में बासुदेव यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया है। जमुआ पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जमुआ के कर्माटांड़ गांव के चोटी भोक्ता, लाली भोक्ता, और सहदरी देवी शामिल हैं। मामले का एक अन्य आरोपी और सहदरी देवी का बेटा फरार है।
क्या था पूरा मामला?
मामले को लेकर थाना डीएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि हत्याकांड में प्रयुक्त ईंट की बरामदगी कर ली गयी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सहदरी देवी के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ करने को लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के अनुसार, बासुदेव यादव द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत किये जाने पर उसने अपने बेटी व बेटे के साथ मिलकर बासुदेव को ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटनास्थल से खून के निशान को मिटाने का प्रयास किया गया।