RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है.
उनके शपथ ग्रहण पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें : चौथी बार राज्यसभा पहुंचे परिमल नथवानी, शपथ के बाद झारखंड के विकास का लिया संकल्प
हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ नेता श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.”
वहीं पहली बार राज्यसभा पहुंचे बैद्यनाथ राम ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है.
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.
बैद्यनाथ राम ने कहा कि झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्यसभा में वह राज्य की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें : बस किराए में बढ़ोतरी के बाद रेलवे की ओर बढ़े यात्री,हजारीबाग टाउन स्टेशन पर बढ़ी भीड़
