RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सेहत मंगलवार देर रात अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें : बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, हेमंत सोरेन ने दी हार्दिक बधाई
क्यों ले जाया गया अस्पताल
परिजनों के अनुसार अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आई. इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में ले जाने का फैसला किया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अस्पताल पहुंचे. उन्होंने चंपाई सोरेन से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समर्थकों को जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि तबीयत में कुछ उतार चढ़ाव की वजह से अस्पताल आना पड़ा.
डॉक्टरों के मुताबिक घबराने की कोई बात नहीं है. अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर आप सभी के बीच वापस लौटूंगा.
इसे भी पढ़ें : रांची में पारण परेड समारोह में शामिल हुए हेमंत सोरेन, जवानों के अनुशासन और दक्षता की सराहना की
