JHARKHAND : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुए 14वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत आगामी 9 प्रतियोगी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि अपरिहार्य कारणों से सभी निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल नहीं कराई जाएंगी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, 6,524 पदों पर अब विवि सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
गौरतलब है कि JPSC ने 9 जुलाई को परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए 25 जुलाई से 29 सितंबर 2026 के बीच कुल 503 पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा की थी. इनमें सबसे महत्वपूर्ण 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा थी, जिसका आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होना था.
मंगलवार को CID और पुलिस की टीम ने JPSC कार्यालय और उससे जुड़े स्थानों पर छापेमारी की थी. इसी घटनाक्रम के बीच JPSC के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया . इस बीच CID ने आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, TDPL के निदेशक रामवीर सिंह, पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तथा दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार अभय को मंगलवार रात गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था. वर्तमान में वह पौड़ेयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत था.उधर, 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, JSSC ने 7,299 सहायक आचार्य पदों पर निकाली भर्ती
