BOKARO : झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई.
इसे भी पढ़ें : धुर्वा-हटिया फाटक जाम का अंत ,पुलिस मुख्यालय से चांदनी चौक तक ROB को मंजूरी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग स्थित ढेढें गांव की है.
युवती ललपनिया थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की रहने वाली है. टावर पर चढ़ी युवती का कहना है कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं पहुंचता और वह उसका चेहरा नहीं देख लेती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवती को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई थी.
टावर के आसपास ग्रामीण महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. सभी लोग युवती से नीचे आने की अपील कर रहे हैं. इस घटना को देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : NEET UG 2026 री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, गिरिडीह की छात्रा गिरफ्तार
