RANCHI : राजधानी रांची के धुर्वा-हटिया इलाके में हर रोज रेलवे फाटक पर जाम लगना अब लोगों के लिए रोजाना की बात है, जैसे ही फाटक बंद होता है, गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है.
इसे भी पढ़ें : नहीं थम रहे हादसे : बड़कागांव में कोयला परिवहन के बीच दूसरी मौत की सूचना
ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल-कॉलेज के बच्चे, बीमारों को ले जाने वाली एंबुलेंस सब उसी जाम में फंस जाते हैं. सिर्फ 2 मिनट के लिए फाटक बंद होता है, लेकिन आधे घंटे तक लोग परेशान रहते हैं.
अब प्रशासन ने इस परेशानी का हल निकालने का सोचा है, पुलिस मुख्यालय धुर्वा से हटिया के चांदनी चौक तक रेलवे लाइन के ऊपर एक ओवरब्रिज बनेगा .
यानी कि ROB ,पुल हटिया स्टेशन और बालसिरिंग स्टेशन के बीच वाले रेल फाटक नंबर HB-1 की जगह बनेगा. सरकार से इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी आ चुकी है.
अभी इसका पूरा प्लान यानी DPR बन रहा है, ये काम पथ निर्माण विभाग के एडवांस प्लानिंग डिवीजन को दिया गया है.
कंपनी चुनने का काम चल रहा है,90 दिन के अंदर पूरा प्लान तैयार हो जाएगा. उसमें पुल कैसा दिखेगा, कितनी जमीन लेनी पड़ेगी, कितना खर्च आएगा, कब तक बनेगा – सब साफ हो जाएगा.
ये सिर्फ एक पुल नहीं है, इसे रांची स्मार्ट सिटी को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा.आगे चलकर स्मार्ट सिटी में डेढ़ लाख लोग रहेंगे.
इस पुल से धुर्वा, हटिया और आसपास के इलाके आपस में आसानी से जुड़ जाएंगे.जाम की समस्या खत्म होगी और लोगों का समय बचेगा.
DPR बनने के बाद सरकार फाइनल मंजूरी देगी और पैसे का इंतजाम करेगी,यानी अब फाटक वाला जाम धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें : JTET 2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कार्यरत पारा और सहायक शिक्षकों को मिला बड़ा मौका
