JHARKHAND : देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा में एक बार फिर सॉल्वर गैंग की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है.
इसे भी पढ़ें : मंच से एक-दूसरे पर हमले,लेकिन सत्ता में साथ ; क्या गठबंधन की राजनीति को समझ नहीं पा रही जनता या नेताओं की रणनीति है कुछ और ?
बिहार के लखीसराय जिले में आयोजित री-एग्जाम के दौरान पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में झारखंड के गिरिडीह जिले की रहने वाली पूनम कुमारी का नाम भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, पूनम कुमारी गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित बरहमसिया गांव की निवासी है. वह वर्तमान में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, पूनम किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंची थी और डमी कैंडिडेट के रूप में प्रश्न पत्र हल कर रही थी.
परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद सत्यापन किया गया. जांच में पहचान संबंधी गड़बड़ी सामने आने पर पूनम को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस का कहना है कि यह मामला एक बड़े सॉल्वर नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह और इसके मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : धुर्वा-हटिया फाटक जाम का अंत ,पुलिस मुख्यालय से चांदनी चौक तक ROB को मंजूरी
