RANCHI : झारखंड की कानूनी व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के अपर महाधिवक्ता (AAG) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया है.
इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं.गौरतलब है कि इससे पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद रोहितश्य रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता बनाया गया.
सचिन कुमार जून 2020 से झारखंड सरकार के अपर महाधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव से पहले BJP विधायक प्रकाश राम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती;क्या परिमल नाथवानी की बढ़ेगी मुश्किल ?
