JHARKHAND : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने “Jharkhand Digital Infrastructure Corporation Limited” नाम की नई कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी है.
इसे भी पढ़ें : चंदवा नक्सली हमला: 4 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आरोपियों को मिला था 5-5 हजार रुपये का इनाम, NIA का खुलासा
इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारतनेट योजना को प्रभावी ढंग से लागू करना और राज्य के हर गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है.सरकार का मानना है कि तेज इंटरनेट सुविधा मिलने से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, खेती से जुड़ी जानकारी, लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगी.
नई कंपनी की शुरुआत के लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि देने का फैसला किया है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से उपलब्ध कराई जाएगी. भविष्य में केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता मिलने पर कंपनी के कार्यों का और विस्तार किया जाएगा.
सरकार के अनुसार कंपनी पुराने भारतनेट नेटवर्क को आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड करेगी. इसके तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल और रेडियो लिंक के माध्यम से गांव-गांव तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी.साथ ही कंपनी अपने संचालन और रखरखाव के लिए राजस्व जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर भी काम करेगी.

उल्लेखनीय है कि इस प्रस्ताव को 15 अप्रैल 2026 को राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी, जिसे अब आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather Alert: रांची-धनबाद में बारिश और तेज हवा के आसार, पलामू-गढ़वा में गर्मी का कहर
