Ranchi : झारखंड के अति गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शुक्रवार को ‘झारखंड समावेशी आजीविका योजना’ (JH-SAY) लॉन्च की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य का कोई भी गरीब परिवार विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए.
उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत प्रयास है.मंत्री ने विश्वास जताया कि इस योजना से हजारों जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद और बेहतर जीवन मिलेगा.

इसे भी पढ़े : कोडरमा के लाल ने 17,500 फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया झारखंड का मान
मंत्री Deepika Pandey Singh ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड सरकार की ‘अति गरीब उत्थान योजना’ (उपज) ने बेहतर परिणाम दिए हैं और यह अब एक सफल मॉडल के तौर पर पहचान बना चुकी है।उन्होंने बताया कि इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है. मंत्री ने जानकारी दी कि नई योजना के शुरुआती चरण में 16,000 अति गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाया जाएगा. इसके बाद अगले चरण में 9,000 और परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा.
झारखंड राज्य आजीविका प्रचार सोसाइटी Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) और The Nudge Institute के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh ने राज्य के छह जिलों में योजना को लागू करने के लिए 44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चेक सौंपे।सरकार का कहना है कि इस फंड से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़े : रांची पुलिस विभाग में SSP का बड़ा एक्शन 15 अधिकारियों का तबादला
