KODERMA : झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. झुमरी तिलैया के रहने वाले महज 17 वर्षीय एनसीसी कैडेट आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश की 17,500 फीट ऊंची बर्फीली चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल 4149 करोड़ से तैयार होगा रिम्स-2
सीमित संसाधनों और बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद आकाश ने जिस साहस और जुनून का परिचय दिया, वह आज युवाओं के लिए मिसाल बन चुका है.आकाश एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से आते हैं. उनके पिता तमिलनाडु में पोकलेन मशीन चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं.
आर्थिक तंगी के बावजूद आकाश ने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के दिरांग स्थित ‘राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान’ यानी NIMAS में कठिन पर्वतारोहण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया.
शनिवार को जब आकाश कुमार कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया. एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों, स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया.
इसे भी पढ़े : 11वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रुद्रांश शर्मा का जलवा, दूसरा गोल्ड जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान
