RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा. जारी आदेश के अनुसार पलामू के डीटीओ जितेंद्र कुमार यादव को मानगो नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं सरायकेला-खरसावां के डीटीओ गिरिजा शंकर महतो को सिमडेगा में अपर समाहर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़े : झारखंड के अति गरीब परिवारों के लिए सरकार की नई योजना, 25 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

81 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन
गुमला के डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल को निदेशक प्रशासन, गृह (कारा) निदेशालय बनाया गया है. वहीं गोड्डा के भूमि सुधार उप समाहर्ता रितेश जायसवाल को झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. देवघर के डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी को ऊर्जा विभाग में उप सचिव बनाया गया है.
इसे भी पढ़े : झारखंड में मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
कोडरमा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी मिली है. जमशेदपुर के डीटीओ धनंजय को रांची में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) बनाया गया है. वहीं रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को पूर्वी सिंहभूम का अपर उपायुक्त नियुक्त किया गया है. इसके अलावा गुमला के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज को उसी जिले में अपर समाहर्ता बनाया गया है. हजारीबाग के डीटीओ वैद्यनाथ कामती को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में उप सचिव बनाया गया है. रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू को ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं साहिबगंज के डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी को रिनपास का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है.
