PAKUR : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने वार्ड संख्या 17, 19 और 20 के बल्लभपुर, कालिकापुर और पियादापुर समेत कई मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना.दौरे के दौरान महिलाओं की भारी भीड़ ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. कई जगहों पर फूलों की बारिश की गई और महिलाओं ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं साझा कीं. इस दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी.
इसे भी पढ़ें : वेदांता ईएसएल स्टील में बड़ा बदलाव रवीश शर्मा बने नए CEO, 1 मई से संभाली कमान
निसात आलम ने मौके पर एक सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार जनता की समस्याओं को विधानसभा में उठाती रही हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार आम जनता के हित में कार्य कर रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand T20 League : राजधानी रांची में क्रिकेट का धमाका, IPL जैसा रोमांच तैयार!
