L19 DESK : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र 28 जुलाई को शुरु हो रहा है जिसे लेकर 27 जुलाई को सत्ता पक्ष व विपक्षी दल के विधायकों की बैठक रखी गई है। इसमे विपक्षी दल भाजपा की और से सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार किया जाएगा। वही सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए अपनी रणनीति तैयार करेंगे। सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक 27 जुलाई को सीएम आवास में रखा गया है। बैठक से पहले दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंत्री आलमगीर आलम के डोरंडा स्थिति सरकारी आवास में होगी।
भाजपा विधायक दल की बैठक भी 27 जुलाई को होगी। इसमें विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा पार्टी के विधायक उपस्थित होंगे। भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अराजक हो गयी है। सरकार ने अभी स्थानीय व नियोजन नीति स्पष्ट नहीं की है। इसके बावजूद 26 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि बहाली किस नीति के तहत किया जाएगा।