SARAIKELA : सरायकेला खरसावां जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसपी निधि द्विवेदी ने प्रशासनिक कारणों से 30 सब इंस्पेक्टर और एएसआई का तबादला कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : पासपोर्ट, नागरिकता और SIR : JMM ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
28 जून तक जॉइन करने का सख्त आदेश
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को 28 जून तक हर हाल में अपने नए तैनाती स्थल पर योगदान देना होगा.
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिया है. जो अधिकारी तय समय तक जॉइन नहीं करेंगे, उनकी सूची तुरंत जिला मुख्यालय को भेजी जाए.
आदेश नहीं मानने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
किनका हुआ तबादला
तबादला किए गए सब इंस्पेक्टर में विश्वजित कुमार तिवारी, हीरालाल कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय को पुलिस केंद्र से आदित्यपुर थाना भेजा गया है.
अजय पासवान को गम्हारिया थाना, मिरजु हेम्ब्रोम को राजनगर थाना, प्रकाश कुमार को चौका थाना भेजा गया है.
एएसआई में सत्येंद्र सिंह, सुशील प्रकाश राय को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र भेजा गया है.
मनोज कुमार मिश्रा को यातायात थाना से आदित्यपुर थाना भेजा गया है.
सुरेंद्र कुमार सिंह को कांड्रा थाना से चांडील थाना भेजा गया है.
कुल 14 सब इंस्पेक्टर और 16 एएसआई का तबादला किया गया है.यह फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है.
इसे भी पढ़ें : पारदर्शी व डाटा आधारित शहरी प्रशासन विकसित करें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
