RANCHI : रांची के सदर थाना क्षेत्र से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडेय का सोमवार सुबह तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्ची शनिवार शाम से रहस्यमय तरीके से गायब है. मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रांची पुलिस को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने लिखा कि “अदिति बिटिया की खोज से जुड़े अभियान में कार्रवाई करते हुए शीघ्र सूचित करें.
इसे भी पढ़े :8.52 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, झारखंड CID ने यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को दबोचा
पिता मनीष कुमार पांडेय और परिवार के अन्य सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. परिवार कोकर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल गेट नंबर-2, खोरा टोली, बप्पी टेंट हाउस के पास रहता है. परिजन पोस्टर लेकर पूरे शहर में बच्ची को खोज रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अदिति को ढूंढने का अभियान तेजी से चल रहा है.
सीएम के निर्देश के बाद रांची police ने सर्च अभियान और तेज कर दिया है. कई इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, लेकिन अब तक बच्ची के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. रांची पुलिस ने अदिति के बारे में सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
इसे भी पढ़े :कोडरमा के अंशुमान सिंह ने रचा इतिहास, UPSC IFS 2025 में AIR-2 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
