L19 DESK : राज्य सरकार ने झारखंड के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बोकारो जिले के एसपी चंदन झा को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर जैप-3 के कमांडेंट प्रियदर्शी आलोक को बोकारो एसपी बनाया गया है। रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को साहेबगंज जिले का एसपी बनाया गया है। एसटीएफ के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर जिले का एसपी बनाया गया है। धनबाद जिले में रूरल एसपी के पद पर पदस्थापित रिश्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी बनाया गया है। नव प्रोन्नत आइपीएस दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह जिले का एसपी बनाया गया है। वहीं विमल कुमार को सरायकेला-खरसांवां का एसपी बनाया गया है। वहीं आइपीएस पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका का एसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारीकर दी गयी है।