JHARKHAND : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने नई अधिसूचना जारी की है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार. बालू घाटों की टेंडर राशि ब्याज समेत लौटाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य के कार्यरत सहायक शिक्षकों और पारा शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर दिया गया है.
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है.
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के अनुसार 60 वर्ष से कम आयु के सभी कार्यरत सहायक शिक्षक और पारा शिक्षक अब JTET 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे.
इसमें वे शिक्षक भी शामिल हैं जिन्होंने सेवा अवधि के दौरान प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण पूरा किया है.
इसके अलावा डीपीई उत्तीर्ण पारा शिक्षक तथा एनआईओएस से शिक्षक प्रशिक्षण और 6 महीने का ब्रिज कोर्स पूरा करने वाले शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
इन पात्र शिक्षकों के लिए आवेदन का विशेष विकल्प 24 जून 2026 से पोर्टल पर उपलब्ध होगा.
जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया है, वे 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं जिन्होंने पहले ही फॉर्म भर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.
यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी श्रेणी या परीक्षा स्तर में बदलाव करना है और इससे परीक्षा शुल्क प्रभावित होता है, तो उन्हें पुराना आवेदन रद्द कर नया फॉर्म भरना होगा. यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक ही मान्य होगी.
नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, पता या विषय जैसी सामान्य त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अलग से सुधार विंडो उपलब्ध कराई जाएगी.
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष को आज मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी पद्मभूषण
