JHARKHAND : रांची में JPSC कार्यालय के प्रस्तावित घेराव से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तमाड़ के पास रोक दिया. कार्यकर्ता रांची पहुंचकर JPSC कार्यालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : JPSC विवाद पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- दोषी कोई भी हो, होगी सख्त कार्रवाई, भाजपा ने CID जांच को बताया दिखावा
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नाराज कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और JPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “JPSC मुर्दाबाद” और “युवाओं के साथ अन्याय बंद करो” जैसे नारे लगाए.
भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है. उनका कहना है कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं में भारी नाराजगी है और इसी मुद्दे को लेकर घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल प्रदर्शनकारी रांची जाने की अनुमति की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी है.
इसे भी पढ़ें : JPSC घेराव आज, भाजपा का बड़ा प्रदर्शन. CID की छापेमारी के बाद बढ़ा सियासी घमासान
