JHARKHAND : झारखंड सरकार ने स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिल गई है.
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी,झारखंड के विकास पर हुई चर्चा
क्या है योजना
विकास आयुक्त की अध्यक्षता में योजना प्राधिकार समिति की बैठक हुई. इसमें दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
पहला, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड देना. दूसरा, 100 नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोलना.
कितना खर्च होगा
सरकार इन दोनों योजनाओं पर कुल 845 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसमें 124 करोड़ रुपये छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड देने पर खर्च होंगे. वहीं 721 करोड़ रुपये नए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बनाने पर खर्च किए जाएंगे.
कब से मिलेगा लाभ
इस साल नवंबर से सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को हर महीने 10 सैनिटरी पैड मुफ्त दिए जाएंगे.
इस योजना का लाभ राज्य के करीब 13 हजार सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा. औसत उपस्थिति के आधार पर लगभग 8.50 लाख छात्राओं को सीधा फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती
