Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चुनाव आयोग बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. के रवि कुमार ने बताया कि राज्यभर में 20 जून से विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया शुरू होगी.प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है, कि कोई भी योग्य भारतीय नागरिक वोटर लिस्ट से बाहर न रहे.

इसके लिए बूथ-स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. निर्वाचन विभाग के अनुसार, बीएलओ मतदाताओं की पहचान, पते और अन्य विवरणों की जांच करेंगे। जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है.
उन्हें भी आवेदन करने का मौका मिलेगा।यह अभियान राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया जाएगा.
चुनाव आयोग ने क्या कहा ?
रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में चलाए जाने वाले मतदाता सूची विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के दौरान बूथ-स्तरीय अधिकारी (BLO) नए मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करेंगे और शिकायतों व आपत्तियों का भी संग्रह करेंगे.उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है.
जिन क्षेत्रों में बीएलओ सीधे संपर्क नहीं कर पाएंगे, वहां विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा.रवि कुमार ने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित सुनवाई और प्रक्रिया के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से सावधान रहें
एसआईआर की तैयारी तेज
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. रवि कुमार ने बताया कि 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और छपाई कार्य किया जाएगा.
30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर जनगणना प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे।चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता सूची का ड्राफ्ट 5 अगस्त को प्रकाशित होगा. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी.
इनका निपटारा 3 अक्टूबर तक किया जाएगा,अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी होगी। वहीं, पात्रता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
इसे भी पढ़े : भारत में ब्लॉक हुआ, कॉकरोच जनता पार्टी की X हैंडल
