L19/Hazaribagh : कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक दर्जन हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के मामले है। आरोपी 20 अप्रैल को हजारीबाग के सदर प्रखंड के इचाक सीमा स्थित डंडई सेवाने नदी पुल पर हुई दो गुटों में भिड़ंत के दौरान अरविंद हेम्ब्रम को पेट में गोली लगी थी।
मौके से फरार होने के बाद अरविंद हेम्ब्रम छिपकर इलाज करा रहा था। इचाक पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेने के बाद रांची रिम्स में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रही है। सदर प्रखंड के सीतागढ़ा निवासी अरविंद हेम्ब्रम कुछ महिना पूर्व हीं जेल से बाहर आया था और इचाक सदर पदमा क्षेत्र में चलने वाले जुआ अड्डे को लूटने तथा विकास कार्यो में रंगदारी आदि लेने का काम कर रहा था।
उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। रांची रिम्स में अरविंद हेम्ब्रम बेटा महेंद्र का भी इलाज चल रहा है। लक्ष्मण पांडेय गिरोह से हुए लड़ाई में अरविंद की हीं गोली का शिकार उसका बेटा बन गया था। 20 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे लक्ष्मण पांडेय का शव सेवाने नदी पूल पर मिला था। किराए पर बुलाए थे बदमाश को
जानकारी के अनुसार मूल रुप से हजारीबाग के शहरी क्षेत्र खीरगांव सिमरा रेस्ट हाउस निवासी लक्ष्मण पांडेय रांची में रहता है और वहीं से उसने जुआ लुटने के लिए किराए पर अपराधी मंगाए थे।
इसी क्रम में गुरुवार को सेवाने नदी पर पूल पर दोनों गुटों की लड़ाई हो गई थी और गोलीबारी में एक की जान चली गई तथा हेम्ब्रम का बेटा महेंद्र गोली से जखमी हो गया था। इससे पूर्व करीब 15 लाख रुपए का जुआ भी इनके द्वारा डंडई में लूटा गया था।