RANCHI : झारखंड में कांग्रेस ने खिजरी विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. शनिवार को अनगड़ा प्रखंड की बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नामकुम स्थित लुपुंग टोली आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए सदस्यों का स्वागत किया गया.
राजेश कच्छप ने माला पहनाकर किया नए सदस्यों का स्वागत
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान उनका मुंह मीठा कराकर पार्टी में शामिल किया गया. नए सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है. पार्टी सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने के साथ न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करती है.
विकाश कार्यों से प्रभावित होकर थामा कांग्रेस का दामन
कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है. सड़क समेत विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया गया है. युवाओं ने विधायक के व्यक्तिगत व्यवहार और आम लोगों के साथ उनके जुड़ाव की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि आम लोगों के प्रति विधायक का व्यवहार उन्हें काफी प्रभावित करता है.
आजसू के नेताओं समेत कई युवा कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में जयराम बेदिया और दिलेश्वर बेदिया शामिल हैं, जिन्हें दी गई जानकारी में आजसू से जुड़ा बताया गया है. इनके अलावा अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, महेंद्र भोगता, सूरज भोगता, विजय मुंडा, एतवा बेदिया, लीलमोहन बेदिया, जितु भोगता, राहुल मुंडा, लखीराम हजाम, कमलेश कुमार, बिरसा मुंडा, रंजीत भोगता, राज भोगता, बलकेश्वर मुंडा, जुकेश्वर बेदिया, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र बेदिया और जतरू भोगता समेत अन्य युवा शामिल रहे.
कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में रांची जिला कांग्रेस प्रभारी रियाजूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग अजय करमाली, दिनेश चंद्र प्रमाणिक और पंचू तिर्की समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों ने कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करने की बात कही.
इसे भी पढ़े : झारखंड में बारिश का दौर थमेगा, लेकिन पलामू-गढ़वा समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
