रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्री मरांडी ने कहा कि यह तो बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन लाचार और विवश हैं। वोट की खातिर वे किसी भी हद तक गिर सकते हैं। पार्टी भले अलग हो लेकिन सीता सोरेन उनकी भाभी है। उनके आंदोलनकारी भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी है। झारखंड की एक महिला भी है। सीता सोरेन के बारे में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी इस घटिया शब्द का उपयोग करते हैं। उसे शब्द का हम प्रयोग नहीं कर सकते। अगर हेमंत सोरेन के दिल में थोड़ा सा भी स्वाभिमान है, तो इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। जो एक महिला के बारे में, आंदोलनकारी की पत्नी और शिबू सोरेन की बहू और उनकी भाभी के बारे में इतने घटिया शब्द का प्रयोग करते हैं और इसके बाद भी हेमंत सोरेन चुप हैं और उनको मंत्रिमंडल से भी नहीं हटा रहे तो सोच सकते हैं कि उनसे झारखंड की मां बहनों की रक्षा कैसे हो सकती है। झारखंड की जनता झारखंड की मां बहन इसको अच्छी तरह से देख रही है। हेमंत सोरेन को अब तो कम से कम जाग जाना चाहिए।
इरफान अंसारी को तत्काल हेमंत मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Loktantra
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -