RANCHI : जमशेदपुर और आदित्यपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि बंद को जनता का व्यापक और स्वत:स्फूर्त समर्थन मिला. जो सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का संकेत है.
इसे भी पढ़े : NEET-JEE में बड़ा बदलाव संभव, 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% तक वेटेज

अमर कुमार बाउरी बोले- जनता ने हेमंत सरकार का अहंकार तोड़ा
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर बुलाए गए बंद में जमशेदपुर और आदित्यपुर के व्यापारियों. कंपनियों. ठेला-खोमचा संचालकों और आम नागरिकों ने सहयोग किया. उनके अनुसार यह केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं था. बल्कि जनता का प्रतिरोध था. उन्होंने कहा कि “जनता ने पहली बार हेमंत सरकार के अहंकार को तोड़ने का काम किया है.” बाउरी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और सत्ता पक्ष से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस पूरे मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की घटना की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. और दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने दावा किया कि जमशेदपुर की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग उसे “चापड़पुर” कहने लगे हैं. बाउरी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में सरकार बनने के बाद से कानून-व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है. और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं.
अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में ड्रग्स और ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से फैल रहा है. और युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का नशा मुक्ति अभियान केवल दिखावा बनकर रह गया है. भाजपा ने जमशेदपुर की घटना में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई. बाउरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया. और घायल युवक को समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी जान गई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपराध नियंत्रण. कानून-व्यवस्था सुधारने और नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह. प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो. दीनदयाल बरनवाल और रवि नाथ किशोर भी उपस्थित रहे.
