RANCHI : नशे में धुत बेटा ने अपने पिता को धारदार हसुआ से घायल कर मौत के घाट उतार दिया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के किताझोड़ गांव का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात दिवाकर सरकार नशे में धुत होकर घर लौटा, उसके बाद पिता के साथ बहस करने लगा. देखते ही देखते दिवाकर ने धारदार हसुआ लेकर अपने पिता अनूप सरदार के साथ मारपीट करने लगा. इसी दौरान पिता के सिर पर हसुआ से वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है
मृतक के तीन संतान हैं. आरोपी के भी पांच बच्चे हैं. आरोपी की बेटी व मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसका पिता अक्सर शराब के नशे में परिवार के साथ मारपीट करता था. उसने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी वह अपनी पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश कर चुका था. परिवार लंबे समय से घरेलू हिंसा से परेशान था. नगर थाना के एसआई अश्लोक कुमार पांडे पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
इसे भी पढ़े : खूंटी में खाकी बनी बच्चों की मार्गदर्शक, स्कूल पहुंचकर पुलिस दे रही जागरुकता का पाठ
