RANCHI : झारखंड में मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक बदलता रहेगा. राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और कुहासा देखने को मिलेगा. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की भी संभावना है.
सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 नवंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है. इसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. हालांकि, 9 नवंबर को राजधानी रांची में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है. 10 नवंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ मौसम बदल सकता है. वहीं, 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी ऐसी स्थिति बनने के आसार हैं.
रांची में 28 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान
राजधानी रांची के तापमान की बात करें तो 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि 8 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है.
फिलहाल मौसम विभाग ने 7 से 11 नवंबर तक झारखंड के किसी भी जिले के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड से बचाव करने की सलाह दी जाती है.
इसे भी पढ़े : SIR पर विपक्ष को घेरा, सुकांत मजूमदार बोले- चुनाव हारने के बाद कांग्रेस बना रही बहाना
