RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनकारी छात्रों में खुशी का माहौल है। सरकार के फैसले के बाद सोमवार देर रात स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह रांची के सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई।
लगातार 24 दिनों से अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार की घोषणा के बाद अपना अनशन समाप्त किया। परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले को आंदोलनकारी छात्रों की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
देवेंद्र नाथ महतो के अनशन समाप्त करने की खबर सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार रात उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने झारखंड के छात्रों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा की सराहना करते हुए सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
बातचीत के दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका की भी सराहना की गई। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार और जनता को मिलकर आगे भी काम करना चाहिए तथा भविष्य में सामने आने वाली कमियों और समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग से किया जाना चाहिए।

सोनम वांगचुक ने छात्रों की उपलब्धि को एक सकारात्मक कदम बताते हुए उन्हें आगे भी मेहनत, एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
छात्रों में जश्न का माहौल
JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद आंदोलन से जुड़े छात्रों और अभ्यर्थियों में उत्साह है। लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया को लेकर चल रहे विरोध के बीच सरकार की घोषणा और देवेंद्र नाथ महतो के अनशन समाप्त होने से आंदोलन को फिलहाल विराम
इसे भी पढ़े :भगवान तिलका मांझी: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आदिवासी क्रांति की पहली हुंकार
