
RANCHI : झारखंड के इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। पढ़ाई के साथ आर्थिक सहायता और करियर गाइडेंस का अवसर अब छात्रों को मिल सकेगा. झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JTU), रांची और नॉर्थ साउथ फाउंडेशन, हैदराबाद के बीच हुए समझौते के तहत योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.
इसे भी पढें : शादी के बाद बेटी के अधिकार खत्म नहीं होते: झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला
BTech छात्रों को ₹25 हजार, डिप्लोमा छात्रों को ₹15 हजार
समझौते के तहत पात्र BTech छात्रों को ₹25,000, जबकि डिप्लोमा छात्रों को ₹15,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी . इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है.
BTech छात्रों को ₹25 हजार, डिप्लोमा छात्रों को ₹15 हजार
समझौते के तहत पात्र BTech छात्रों को ₹25,000, जबकि डिप्लोमा छात्रों को ₹15,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी.इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है.
छात्रवृत्ति के लिए क्या है पात्रता?
BTech छात्रों के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए. इसके साथ ही JCECEB रैंक 4,000 से कम होना आवश्यक है.
वहीं, डिप्लोमा छात्रों के लिए भी परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम निर्धारित की गई है. इन छात्रों की JCECEB रैंक 1,000 से कम होनी चाहिए.
अगले साल भी मिलेगा लाभ
छात्रों के लिए एक और महत्वपूर्ण शर्त रखी गई है. जो विद्यार्थी अगले वर्ष भी छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई में फेल नहीं होना होगा. यानी छात्रवृत्ति को जारी रखने के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखना जरूरी होगा.
स्कॉलरशिप के साथ मिलेगा करियर सपोर्ट
इस पहल की खास बात यह है कि छात्रों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं मिलेगी. योजना के तहत स्किल डेवलपमेंट, मेंटरशिप और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ अपने करियर की बेहतर तैयारी करने में मदद मिल सकती है.
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ा अवसर
JTU और नॉर्थ साउथ फाउंडेशन की यह पहल झारखंड के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है. छात्रवृत्ति से जहां पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं मेंटरशिप और करियर गाइडेंस से विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद मिलेगी.
