JHARKHAND : सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है.
25 लाख के इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी बबीता के भी आत्मसमर्पण करने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें : शादी छिपाकर रिश्ता बनाया तो होगी कानूनी कार्रवाई: झारखंड हाईकोर्ट
हालांकि बबीता के सरेंडर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पति अजय महतो की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बबीता ने संगठन में बने रहने के बजाय सुरक्षाबलों के समक्ष सरेंडर करने का फैसला लिया है.
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़ी थी.
उसके खिलाफ गिरिडीह, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं.
गौरतलब है कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 लाख के इनामी अजय महतो को गिरफ्तार किया था.
वह पारसनाथ और सारंडा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख चेहरा माना जाता था और सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल था.
फिलहाल पुलिस और सीआरपीएफ की टीम अजय महतो से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें : E20 पेट्रोल से इंजन खराब: रायपुर आयोग ने कंपनी को दी नई कार
