JHARKHAND : झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन का समर्थन मिला है.
इसे भी पढ़े : SBI कार्ड का झांसा देकर ठगी करने वाला नसरुद्दीन अंसारी अरेस्ट
आज JPSC अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दुखनी सोरेन से मुलाकात कर आंदोलन में समर्थन की मांग की.
अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और युवाओं में व्याप्त असंतोष के सभी पहलुओं पर चर्चा की.
दुखनी सोरेन ने अभ्यर्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की. वे आंदोलन में शामिल भी हुईं और युवाओं के साथ एकजुटता जताई.
आंदोलन के बाद उन्होंने कहा कि JPSC को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया जा रहा है. समाचार पत्रों और विभिन्न माध्यमों से आए अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और यथाशीघ्र उचित कदम उठाए जाएं.
साथ ही एक स्पष्ट प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाए ताकि अभ्यर्थियों का भ्रम दूर हो सके.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि JPSC या सरकार स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो झारखंड आदिवासी-मूलवासी और झारखंडी छात्रों के साथ मिलकर प्रत्येक जिला और प्रमंडल स्तर पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा.
इस दौरान संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, कार्तिक सोरेन, बीना हांसदा, सुमित मरांडी, राहुल महतो सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : तुपुदाना दुष्कर्म कांड पर भाजपा महिला मोर्चा की पीड़ित परिवार से मुलाकात, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
