RANCHI : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर दी है.
विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026′ के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ें : रांची समेत कई जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, खराब मौसम से फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित
परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.
जानिए संशोधित शेड्यूल:
संशोधित तारीखों के अनुसार अब अभ्यर्थी इन तारीखों तक आवेदन कर सकते हैं.
रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026, मध्य रात्रि तक
परीक्षा शुल्क भुगतान + फोटो-सिग्नेचर अपलोड: 23 जुलाई 2026, मध्य रात्रि तक
आवेदन में संशोधन की तिथि: 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026, मध्य रात्रि तक
इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे.
इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे. भर्ती प्रक्रिया के तहत नियमित और बैकलॉग श्रेणी के कुल 611 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि तय समय-सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके बाद तिथि दोबारा विस्तारित करने पर विचार नहीं किया जाएगा.आवेदन के लिए अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : CISF को MMDR एक्ट के तहत नए अधिकार अवैध खनन, कोयला चोरी और तस्करी पर होगी सख्त कार्रवाई
