RANCHI : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से बड़ी खबर है. एयरलाइन कंपनियों ने अपने नेटवर्क और परिचालन में बदलाव के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार तथा इंडिगो की एक उड़ान का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है. इस फैसले का सीधा असर झारखंड से आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों पर पड़ने की संभावना है.
इसे भी पढ़े : झारखंड में जमकर बरसेंगे बादल, 1-2 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

एयर फ्यूल और विमानों की कमी के कारण विमानन कंपनियों ने लिया फैसला
एयरलाइंस की ओर से उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने के पीछे परिचालन संबंधी पुनर्गठन. यात्रियों की मांग और व्यावसायिक कारणों को प्रमुख वजह माना जा रहा है. हालांकि एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में मांग और परिचालन स्थिति के अनुसार इन सेवाओं की समीक्षा की जा सकती है.इस निर्णय के बाद रांची से दिल्ली. बेंगलुरु. हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के पास विकल्प कम हो जाएंगे. इसका असर किराए पर भी पड़ सकता है. क्योंकि कम उड़ानों के कारण उपलब्ध सीटों पर दबाव बढ़ने की संभावना है.पर्यटन. व्यापार और नौकरी के सिलसिले में नियमित यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि पहले ही सीमित उड़ानों के कारण उन्हें कई बार महंगे किराए पर टिकट खरीदने पड़ते हैं. अब पांच उड़ानों के बंद होने से परेशानी और बढ़ सकती है. विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि एयरलाइंस समय-समय पर अपने रूट नेटवर्क की समीक्षा करती हैं. यदि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम रहती है या परिचालन लागत अधिक होती है. तो कंपनियां अस्थायी रूप से उड़ानें बंद करने का निर्णय लेती हैं.
अब यात्रियों की निगाह इस बात पर रहेगी कि क्या भविष्य में इन उड़ानों को दोबारा शुरू किया जाएगा या रांची को नई उड़ानों की सौगात मिलेगी. फिलहाल यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ट्रैवल एजेंसी से उड़ानों की उपलब्धता की पुष्टि करने की सलाह दी जा रही हैं,
