RANCHI : झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अब बिजली की गड़बड़ी होने पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्यभर में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए 24×7 स्पेशल गैंग बनाने का फैसला किया है.
नेपाल जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ा बदलाव, एंट्री के साथ एग्जिट प्वाइंट भी करना होगा तयइसे भी पढ़ें :
झारखंड ऊर्जा विकास निगम के CMD के श्रीनिवासन ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फॉल्ट का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया.
इसके तहत सभी प्रमंडलों में एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा. इस टीम में एक कुशल और दो अकुशल श्रमिक शामिल होंगे. टीम को एक वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा.
बिजली की समस्या की सूचना मिलते ही यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और मरम्मत कार्य में सहयोग करेगी. इससे बिजली बाधित रहने का समय कम होगा .
बैठक में सभी प्रमंडलों में पर्याप्त संख्या में बिजली के पोल उपलब्ध रखने का भी निर्देश दिया गया. ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके.
इसके अलावा 25 KVA, 63 KVA, 100 KVA और 200 KVA क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है. इससे ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में बिना देरी उसे बदला जा सकेगा.
CMD ने अधिकारियों को ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने और उनकी स्थिति की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन आज 262 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
