RANCHI : झारखंड के लोहरदगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. जिले के मिशन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें सवार तीन भाई-बहनों की मौत हो गई. तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.जानकारी के अनुसार. शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के पड़ोस में शादी का कार्यक्रम था. समारोह कृषि बाजार स्थित एक धर्मशाला में आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुकेश साहू के बेटे रोहित साहू. बेटी सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी एक ही स्कूटी से निकले थे.

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीन भाई-बहन, सभी की मौत
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे मिशन चौक के पास पहुंचे. गुमला की ओर से लोहरदगा आ रहे सामान लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी और उसमें सवार लोगों को काफी दूर तक घसीटता चला गया. हादसे में 24 वर्षीय सपना कुमारी और 14 वर्षीय सृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि सपना कुमारी गर्भवती थीं.वहीं. गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रोहित साहू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया.
मृतकों के पिता मुकेश साहू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. जबकि रोहित एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत था. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है.
