RANCHI : झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. राज्य के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 20 जून को राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और झारखंड में मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं. कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जबकि आने वाले दिनों में भी वर्षा का सिलसिला जारी रहने के संकेत हैं.

झारखंड पर मेहरबान मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
राजधानी रांची समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. हालांकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में अभी भी उमस और गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में इन इलाकों को भी राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़े : झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,पुरुष एसिड पीड़ित को मिलेगा 15 लाख मुआवजा
झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहाना होने लगा है. राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो चुका है. मौसम विभाग ने आज भी गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
