RANCHI : राजधानी की रिंग रोड पर करीब 40 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाया जा रहा है, जो देश का दूसरा सबसे लंबा साइकिल ट्रैक होगा. इस परियोजना का उद्देश्य शहर में प्रदूषण कम करना, लोगों को फिटनेस के लिए बेहतर सुविधाएं देना और रांची को एक ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करना है.
इसे भी पढ़ें : जापान ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, अल्फांसो से लेकर लंगड़ा तक के निर्यात पर असर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है. यह साइकिल ट्रैक रिंग रोड के दोनों ओर सर्विस रोड के पास बनाया जाएगा.
परियोजना के तहत केवल साइकिल ट्रैक ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, सोलर लाइट और छांव के लिए सोलर रूफ जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. इससे लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा.
बताया जा रहा है कि वर्तमान में देश का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक नोएडा में 46 किलोमीटर का है. रांची का 40 किलोमीटर लंबा ट्रैक इस सूची में दूसरे स्थान पर होगा.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से लोगों में साइकिल चलाने की आदत बढ़ेगी, ट्रैफिक और प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा तथा युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को एक नया विकल्प मिलेगा.
अगर यह परियोजना तय समय पर पूरी हो जाती है, तो रांची सिर्फ झारखंड की राजधानी ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख ग्रीन और फिटनेस फ्रेंडली शहरों में भी अपनी पहचान बना सकती है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चली समझाइश
